त्रिग्रही योग में माघी पूर्णिमा आज

त्रिग्रही योग में माघी पूर्णिमा आज

भोपाल [महामीडिया] आज 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है ।  आज बुधवार को माघी पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में इसको अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस में स्नान, दान और तीर्थ दर्शन का भी महत्व है। कई ग्रंथों ने तो इसे मोक्षदायिनी माना गया है। इस बार इस स्नान पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं। जिन्होंने इसे और महत्वपूर्ण बना दिया है। सूर्यदेव 12 फरवरी को रात करीब दस बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इसे कुंभ संक्रांति भी कहा जाता है। लाइनपार स्थित श्री हरि ज्योतिष संस्थान के ज्योतिर्विद सुरेंद्र शर्मा ने बताया माघ पूर्णिमा के दिन सुबह 8.07 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग आरंभ हो जाएगा। इन दोनों योगों में स्नान करने का विशेष पुण्य मिलता है। इसी दिन गजकेसरी संयोग भे बन रहा है। इसे अत्यंत शुभकारी है। इस संयोग में किये गए धार्मिक कार्यों से जीवन में सुख समृद्धि और सफलता मिलती है। इस दिन त्रिग्रही योग भी बन रहा है। यह एक ही राशि में तीन ग्रहों का संयोग धर्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका पुण्य सैकड़ों यज्ञों के सामान होता है। त्रिग्रही योग त्रिग्रही योग

पहला मुहूर्त सुबह 5:19 बजे से 6:10 बजे तक है.

दूसरा मुहूर्त सुबह 7:02 बजे से 8:25 बजे तक है.

तीसरा मुहूर्त सुबह 8:25 बजे से प्रातः 9:49 बजे तक है.

सम्बंधित ख़बरें