मोदी साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

मोदी साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

मुंबई [महामीडिया] साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने आज मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस से सम्मानित किया। मोदी ने यह अवसर पर कहा मैं साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। सबसे पहले मोदी का प्रेसिडेंशियल पैलेस में स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक हुई। 

सम्बंधित ख़बरें