
मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को सभ्यता का दूत बताया
पोर्ट ऑफ स्पेन [ महा मीडिया ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों ने जो मुश्किलें झेलीं वह सबसे मजबूत इरादों को भी तोड़ सकती थीं। साथ ही उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया। PM मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। PM ने कहा आप गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए। उनके योगदान ने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है। वह अपनी मिट्टी छोड़ आए लेकिन अपने संस्कार नहीं छोड़े।वह सिर्फ प्रवासी नहीं थे बल्कि एक सभ्यता के दूत थे।PM मोदी ने घोषणा की कि भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे हैं।