
कश्मीर घाटी में जून का महीना सबसे गर्म साबित हुआ
श्रीनगर [मह मीडिया] ठंडी हवाओं के लिए जानी जाने वाली कश्मीर घाटी में पिछले पांच दशकों में यहां जून सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 50 प्रतिशत बारिश की कमी के कारण घाटी में तीव्र और निरंतर गर्मी की लहर चल रही है। पिछले महीने श्रीनगर में औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम से कम तीन डिग्री अधिक है। जिससे यह 1978 के बाद सबसे गर्म जून बन गया। औसत न्यूनतम तापमान भी 18.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इस महीने का उच्चतम तापमान 20 जून और 24 जून को 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके अलावा गर्म दिनों में 19, 21, 23 और 30 जून शामिल हैं। जिनमें से प्रत्येक में तापमान औसतन 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐतिहासिक रिकॉर्ड बताते हैं कि 26 जून को 37.5 डिग्री सेल्सियस, 27 जून को 37.6 डिग्री सेल्सियस, 28 जून को 37 डिग्री सेल्सियस, 29 जून को 37.8 डिग्री सेल्सियस (रिकॉर्ड पर सबसे गर्म) और 30 जून को 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।