
माता जानकी जयंती आज
भोपाल [महामीडिया] आज माता जानकी जयंती है। आज के ही दिन माता जानकी का जन्म हुआ था। संपूर्ण देश में माता जानकी की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाती है। माता जानकी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज उनकी पूजा अर्चना की जाती है। भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन में माता जानकी का प्रभाव किसी से छुपा हुआ नहीं है। भारत की गौरवशाली परंपरा में माता जानकी का स्पष्ट प्रभाव परिलक्षित होता है जो कि हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है। यह स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त है। इसी दिन माता सीता का जन्म हुआ था। इस कारण इसे जानकी नवमी कहा जाता है। इस दिन सीता माता की विशेष पूजा की जाती है।