10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी

10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी

भोपाल [महामीडिया] माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 12वीं में मेरिट सूची में 169 में से 90 छात्राओं ने स्थान बनाया है।  दसवीं में 212 विद्यार्थियों मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जिसमें 144 लड़कियां शामिल हैं।  हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट से बेहतर रहा है।

संकाय नाम प्राप्तांक जिला
विज्ञान प्रियल द्विवेदी 492 सतना
वाणिज्य रिमझिम करोठिया 491 ग्वालियर
कला अंकुर यादव 489 रीवा
गृह विज्ञान कु. योग्यता टंक 478 भिण्ड
जीव विज्ञान गार्गी अग्रवाल 484 दमोह
कृषि हरिओम साहू 486 छिंदवाड़ा

 

 

सम्बंधित ख़बरें