शारीरिक शिक्षा की नई किताब में योग,आसन और प्राणायाम शामिल

शारीरिक शिक्षा की नई किताब में योग,आसन और प्राणायाम शामिल

भोपाल [महामीडिया]  शारीरिक शिक्षा की नई किताब खेल यात्रा में योग,आसन और प्राणायाम को शामिल किया गया है। यह पुस्तक कक्षा सातवीं में पढ़ाई जाएगी जिसका प्रकाशन एनसीईआरटी कर रहा है।  यूनिट 5 और 6 में योग, आसन और प्राणायाम को शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ इस पुस्तक में कई बदलाव किए गए हैं। विशेष कर विभिन्न राज्यों के देशी खेलों को बड़े ही रोचक ढंग से इसमें शामिल किया गया है।कक्षा 7वीं की शारीरिक शिक्षा की नई किताब 'खेल यात्रा' में विभिन्न राज्यों के देसी खेलों को शामिल किया गया है। इससे स्टूडेंट्स अब भारतीय संस्कृति से जुड़े ट्रेडिशनल गेम्स और एक्टिविटीज सीख सकेंगे। NCERT ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया है। किताब में मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे का भी जिक्र है, जिन्होंने किले जीतने के लिए ‘घोरपड’ (छिपकली) का इस्तेमाल किया था। ऐसा कहा जाता है कि तानाजी ने अपनी पालतू मॉनिटर लिजर्ड की मदद से रात में सिंहगढ़ किले पर चढ़ाई की थी। उन्होंने छिपकली से रस्सी बंधवाई और उससे किले पर चढ़े। महाराष्ट्र का एक और खेल है ‘गिधाड़ा गुढकावण’ या ‘हॉक एंड चिकन्स’। यह खेल ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय है और इसमें एक बाज और मुर्गियों के बीच की दौड़ को दर्शाया जाता है। इसमें फुर्ती, टीमवर्क और रणनीति को बढ़ावा मिलता है। किताब में इसे तेज-रफ्तार खेल बताया गया है, जो कई पीढ़ियों से खेला जा रहा है। किताब में नॉर्थ-ईस्ट के जनजातीय समुदायों का एक पारंपरिक कुश्ती खेल ‘डापो न्यारका सुनम’ भी शामिल किया गया है। इसमें दो खिलाड़ी बांस की छड़ी का इस्तेमाल करते हुए मुकाबला करते हैं। दोनों खिलाड़ी बांस की छड़ी को पकड़कर एक-दूसरे को चक्र (गोले) से बाहर धकेलने की कोशिश करते हैं। यह खेल ताकत, तकनीक और रणनीति सिखाता है। किताब के यूनिट 3 और 4 में बैडमिंटन और फुटबॉल के मूल सिद्धांत दिए गए हैं, जबकि यूनिट 5 और 6 कबड्डी, योग और आसन के साथ प्राणायाम को भी बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें