
आज से उत्तराखंड के स्कूलों में रोज पढ़े जाएंगे श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक
मुंबई [महामीडिया] आज से उत्तराखंड के सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक पढ़े जाएंगे। राज्य माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं । आदेश के बाद नियम प्रदेश भर के लगभग 17 हजार सरकारी स्कूलों पर लागू हो गया है। हर दिन स्कूलों में गीता के श्लोकों का केवल उच्चारण नहीं होगा बल्कि उनका अर्थ भी समझाया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को प्राचीन भारतीय परंपराओं से अवगत कराना है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी। हर दिन एक मूल्य आधारित श्लोक प्रार्थना सभा में बोला जाएगा और सूचना पट पर अर्थ सहित लिखा भी जाएगा। शिक्षक भी समय-समय पर श्लोकों की व्याख्या करते हुए बच्चों को सैद्धांतिक जानकारी देंगे।