
अमरनाथ में बारह हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए
जम्मू [महामीडिया] अमरनाथ यात्रा में पहले दिन शाम 7:15 बजे तक 12,348 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 9,181 पुरुष और 2,223 महिलाएं शामिल थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच 6400 यात्रियों को लेकर तीसरा जत्था आज शुक्रवार सुबह 4 बजे अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।