
शनि जयंती आज
भोपाल [महामीडिया] शनि जयंती का विशेष महत्व है। यह दिन न्याय, कर्मफल और दंड के अधिपति भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।शनि देव का जन्म सूर्य देव और उनकी पत्नी छाया के पुत्र रूप में हुआ था। वे नवग्रहों में प्रमुख माने जाते हैं और मानव जीवन में अच्छे-बुरे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है इस बार शनि जयंती के दिन अनेक शुभ योग संयोग बने हैं। शनि जयंती के दिन मंगलवार, भावुका अमावस्या, भौमवती अमावस्या, रोहिणी नक्षत्र, सुकर्मा योग, नाग करण, बुधादित्य योग, द्विपुष्कर योग और सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है।