
सिक्किम में भूस्खलन
भोपाल [ महामीडिया] पहाड़ी राज्य सिक्किम में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। रविवार शाम उत्तरी सिक्किम के चट्टानी इलाके में भूस्खलन हुआ जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि सेना के छह जवान अब भी लापता हैं। लगातार बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ जिससे इलाके में तबाही मच गई है। आस-पास के मकानों को नुकसान हुआ है और पुल भी ढह गए हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।लापता जवानों की तलाश में तलाशी अभियान युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस अधीक्षक देचू भूटिया ने बताया कि कुछ मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद किए गए हैं जिन्हें पुलिस स्टेशन में जमा किया गया है लेकिन लापता जवानों और पर्यटकों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।