
टेक्सास में बाढ़ से अब तक 80 लोग मरे
मुंबई [महामीडिया] अमेरिका के मध्य टेक्सास राज्य में अचानक आई बाढ़ से अब तक कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल को और भी शव मिलने की आशंका हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं जिनमें समर कैंप से लापता 11 लड़कियां भी शामिल हैं। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने बताया कि बचाव दल को 16 शव और मिले हैं जिससे केर काउंटी में मरने वालों की कुल संख्या 68 पहुंच गई है। काउंटी में बाढ़ से मरने वालों में 40 वयस्क और 28 बच्चे शामिल हैं। जब तक लापता सभी लोगों का पता नहीं चल जाता तब तक खोज और बचाव कार्य जारी रहेगा।