सम्पूर्ण देश में कृषि संकल्प अभियान 29 मई से

सम्पूर्ण देश में कृषि संकल्प अभियान 29 मई से

भोपाल [महामीडिया] देशभर में 29 मई से 12 जून तक  विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा।  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा की  गयी  है कि यह अभियान 700 से ज्यादा जिलों में 29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कृषिकर्मियों के साथ टीम बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा उन्हें खेती-किसानी के संबंध में अपने स्तर पर और जागरूक करेंगे विभिन्न सलाह देंगे। यह सारी कवायद प्रधानमंत्री द्वारा दिए “लैब टू लैंड” के मंत्र को साकार करने के लिए की जा रही है। आधुनिक व आदर्श खेती के साथ ही यह “एक देश, एक कृषि, एक टीम” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सम्बंधित ख़बरें