
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ "विशिष्ट प्रोफेसर" बने
भोपाल [महामीडिया] भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को एनएलयू दिल्ली द्वारा "विशिष्ट प्रोफेसर" के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली द्वारा दिए गए इस अवसर से उत्साहित, सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। देश के कुछ बेहतरीन दिमागों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। कानून के छात्रों की एक पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"