
भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा अगले सप्ताह
मुंबई [महामीडिया] वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों,इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग संगठनों और सेमीकंडक्टर कंपनियों के अधिकारियों का एक प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह ताइवान की यात्रा पर जा रह है। इस यात्रा का मकसद विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशना है। जब ताइपे में भारतीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पहुंचेंगे तो उसी दौरान सेमीकॉन ताइवान 2025 भी चल रहा होगा। माना जा रहा है कि इसमें ताइवानी सेमीकंडक्टर चिप फाउंड्री द्वारा भारत में कारखाना लगाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। ताइवान दुनिया भर के कई उद्योगों में उपयोग होने वाले चिप के निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र है। बदलती भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ज्यादा प्रासंगिक प्रतीत होती है।