राममंदिर का शिखर सोने से जगमगाया

राममंदिर का शिखर सोने से जगमगाया

भोपाल [महामीडिया] अयोध्या में रामलला के मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश लगाया गया गया है। यह दूर से ही चमक बिखेर रहा है। श्रीराम मंदिर के गर्भगृह के ऊपर स्थापित यह स्वर्णिम शिखर शुद्ध सोने से निर्मित है, जो सूर्य की किरणों में चमकता हुआ दूर से ही दिखाई देता है। यह शिखर न केवल मंदिर की भव्यता को बढ़ाता है, बल्कि यह भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र भी बन गया है। अयोध्या राम मंदिर परिसर के आठ देवालयों में एक साथ होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कल से शुरू हो जाएगा। अनुष्ठान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राम मंदिर सजाने का काम अंतिम चरण में है।

सम्बंधित ख़बरें