विश्व पर्यावरण दिवस कल

विश्व पर्यावरण दिवस कल

भोपाल [ महामीडिया] विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता को निर्मित करना होता है सही मायने में विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति संरक्षण का उपहार पर्व होता है। प्रकृति से हम जो कुछ भी लेते हैं वह अतुलनीय है इसलिए उसके संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को व्यक्त करने के लिए इस दिवस का अपना एक विशिष्ट महत्व है। विश्व के अधिकतर देशों में विश्व पर्यावरण दिवस पूरी सजगता एवं विश्वास के साथ मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस के प्रति प्रतिबद्धता पूरी दुनिया व्यक्त करती है इसलिए इसका स्वरूप वैश्विक है। पूरी दुनिया में घटते वनों ने हमारे सामने एक नया संकट खड़ा कर दिया है जिससे उबरने के लिए साहसिक प्रयासों की आवश्यकता है। 

सम्बंधित ख़बरें