कोरोना वायरस के मामलों में अब गिरावट

कोरोना वायरस के मामलों में अब गिरावट

भोपाल [महामीडिया] देशभर में कोरोना वायरस के केस बीते 2 हफ्ते से लगातार घट रहे हैं। 12 दिन में 3000 से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 12 जून को देशभर में 7131 एक्टिव केस थे जिनकी संख्या घटकर 4089 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में केवल 7 नए मामले सामने आए हैं। 336 मरीज रिकवर हुए हैं। कोरोना से जनवरी 2025 से अब तक 127 की मौतें हुई है। सबसे ज्यादा 40 मौतें केरल में हुई हैं वहीं महाराष्ट्र में 33 लोगों की जान गई है।

सम्बंधित ख़बरें