आज दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

आज दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई [महामीडिया] दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा । फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे। इसके अलावा स्पाइसजेट की फ्लाइट भी उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस लौट गई। यह फ्लाइट हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे। एयरलाइंस ने बताया कि टेकऑफ के बाद पायलट को संकेत मिला कि विमान के पिछले दरवाजे में कुछ दिक्कत है जिसके बाद फ्लाइट वापस एयरपोर्ट आ गई।इससे पहले बुधवार को एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल की गईं थीं। इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली वाली उड़ानें शामिल थीं।

सम्बंधित ख़बरें