आज से खरमास समाप्त

आज से खरमास समाप्त

भोपाल [महामीडिया] 14 अप्रैल शुक्रवार से खरमास का समापन हो गया है। सूर्य देव ने आज दोपहर 03:12 बजे मेष राशि में प्रवेश किया, उसके साथ ही खरमास भी खत्म हो गया। सूर्य जब गुरु की राशि धनु या मीन में गोचर करते हैं तो खरमास लगता है। खरमास के दिनों की गणना अशुभ समय में होती है, इस वजह से इसमें विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। आज से इन पर लगी रोक हट गई है। अभी खरमास के खत्म होने से मुंडन जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे, लेकिन विवाह, गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त 27 अप्रैल के बाद ही प्राप्त होंगे।

सम्बंधित ख़बरें