देश का नया धार्मिक पर्यटन हब बनता उज्जैन

देश का नया धार्मिक पर्यटन हब बनता उज्जैन

भोपाल [महामीडिया]  म. प्र.अब केवल "ह्रदय प्रदेश" नहीं रहा, बल्कि ‘आस्था और अध्यात्म’ का देशव्यापी केंद्र बन गया है। उज्जैन में स्थित महाकालेश्वरऔर खंडवा ज़िले के ओंकारेश्वर मंदिर जैसी धार्मिक धरोहरें अब न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रही हैं। शहर को पौराणिक मान्यता के साथ-साथ आधुनिक विकास के मानचित्र पर फिर से उभारा गया है। महाकाल महालोक की भव्यता और योजनाबद्ध निर्माण ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक अनुभव प्रदान किया है। आवागमन और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से पिछले तीन वर्षों में शहर की आंतरिक और बाहरी सड़कें चौड़ी की गई है। कुल मिलाकर शहर में सुंदरीकरण के साथ यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ और आगे भी काम जारी है।उज्जैन में वर्ष 2028 में लगने जा रहा महाकुंभ सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का प्रवेश द्वार बन सकता है।

सम्बंधित ख़बरें