13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

 भोपाल [ महामीडिया]  लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% वोटिंग हुई है।बालूरघाट में भाजपा और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई  महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में सुबह बारिश शुरू हो गई। इसके चलते यहां मतदान धीमी रफ्तार से हो रहा है।सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।

सम्बंधित ख़बरें