पैरालिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन

पैरालिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन

नईदिल्ली [ महामीडिया] पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 मेडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अब तक के पैरालंपिक इतिहास में सबसे बेस्ट रिकॉर्ड रहा, लेकिन 3 सितंबर को भारत ने पैरालंपिक में 20 पदक जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को धराशायी किया, जो कि 3 साल पहले बना था। भारत ने (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) अभी तक अपने नाम कर लिए हैं। खेल के छठे दिन भारत ने 3 कांस्य और 2 सिल्वर मेडल जीते।  मंगलवार को भारत के लिए रजत पदक जीतकर शरद कुमार ने पिछले पैरालंपिक के पदक का रंग बदला ।

सम्बंधित ख़बरें