IPLमें आज राजस्थान का सामना मुंबई से

IPLमें आज राजस्थान का सामना मुंबई से

जयपुर  [महामीडिया] इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।मुंबई इंडियंस 10 में से 6 मैच जीतकर 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर राजस्थान 7 में से 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर है। आज का मैच जीतकर मुंबई टॉप पर आ सकती है। हालांकि मुंबई ने जयपुर में 75% मैच गंवाए हैं और आज यहीं मैच होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम एक अंतर्राष्ट्रीय खेल मैदान है जो राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हैं।

सम्बंधित ख़बरें