भाजपा का 'बांग्ला बंद' आज

भाजपा का 'बांग्ला बंद' आज

मुंबई [ महामीडिया ]  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर भाजपा ने आज सुबह 6 से शाम 6 बजे तक, 12 घंटे का बंद बुलाया है। भाजपा 27 अगस्त को नबन्ना मार्च में भाग लेने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का विरोध कर रही है। पार्टी ने इसे 'बांग्ला बंद' नाम दिया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। TMC भाजपा के बंद का विरोध कर रही है। नादिया और मंगलबाड़ी चौरंगी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा ने TMC पर उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया।कोलकाता, अलीपुरद्वार, दक्षिण 24 परगना सहित कई शहरों ​​​​​​में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया की अगुआई में नॉर्थ 24 परगना के बनगांव स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी। सिलीगुड़ी, बिधाननगर में दुकानें बंद हैं। कूच बिहार में सरकारी बस चालकों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने देखा गया।बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बंद में शामिल नहीं होने का आदेश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें