सूडान हैजा फैलने से 170 से अधिक लोगों की मौत

सूडान हैजा फैलने से 170 से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली (महामीडिया):  सूडान में हैजा फैलने से बीते एक सप्ताह में कम से कम 172 लोगों की मौत हो गई है और 2,500 से अधिक लोग बीमार पाए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले राजधानी खार्तूम और उससे सटे शहर ओमडुरमैन में सामने आए हैं। उत्तरी कोर्डोफन, सेन्नार, गजीरा, वाइट नील और नील नदी प्रांतों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 

सम्बंधित ख़बरें