
उत्तराखंड के एक हजार से ज्यादा मजारों से हड्डियाँ गायब
ऋषिकेश [ महामीडिया] उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या असंतुलन को लेकर अभियान चलाया जाएगा। लैंड जिहाद को लेकर सख्ती बढ़ा दी जाएगी। किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आभार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से ज्यादा जगह मजार बना दी हैं। जब खोद के देखा गया तो उसके नीचे किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। ऐसे में प्रदेश में लैंड जिहाद को किसी भी कीमत में नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा कि हम लोग किसी के विरोधी नहीं हैं। लेकिन तुष्टिकरण भी नहीं होने देंगे। इसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, आयोजक विधायक बंशीधर भगत आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।