जापान के प्रधानमंत्री किशिदा पर जानलेवा हमला 

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा पर जानलेवा हमला 

नई दिल्ली [ महामीडिया] जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला होने की बात सामने आई है। वाकायामा शहर में जापानी पीएम के भाषण के दौरान एक अज्ञात शख्स ने पाइप जैसी वस्तु फेंक दी। ये पाइप बम था जो पीएम के पास जाकर गिरा, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फुमियो किशिदा पश्चिमी जापानी शहर में एक मछली पकड़ने के बंदरगाह का दौरा करने के बाद अपना भाषण शुरू कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। किशिदा अगले महीने हिरोशिमा में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैंपुलिस ने घटनास्थल पर एक व्यक्ति को दबोच लिया है। जापान के चैनल के फुटेज में लोगों की भीड़ को भागते हुए दिखाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने विस्फोट के बाद एक व्यक्ति को घटनास्थल से दबोचते हुए, जमीन पर ही लिटा दिया।

सम्बंधित ख़बरें