अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस 17 नवंबर को

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस 17 नवंबर को

भोपाल (महामीडिया) पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस 17 नवंबर को मनाया जाता है। दुनिया के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और छात्र संगठन इस दिवस को प्रमुखता के रूप से मनाकर जनमानस में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करते हैं। छात्र दिवस पूरी दुनिया के छात्रों के लिए समर्पित है। छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए यह दिवस एक प्रमुख भूमिका का निर्वहन करता है। जिन राष्ट्रों ने राजनीतिक व्यवस्था को पोषित और पल्लवित करने के लिए प्रतिभा के आधार पर छात्र संघ चुनाव बंद कर रखे हैं, उन्हें यह संदेश देता है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनो का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। व्यवस्था को आगाह करने एवं छात्रों के अधिकार को व्यापक फलक प्रदान करने के लिए ,अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें