जापानी सेना का हेलिकॉप्टर लापता ,सर्च ऑपरेशन जारी

जापानी सेना का हेलिकॉप्टर लापता ,सर्च ऑपरेशन जारी

टोक्यो [महामीडिया] जापान आर्मी का एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर आज गुरुवार को लापता हो गया है । इस पर 10 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर की खोज के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।यह चॉपर एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। इसी दौरान मियाको आईलैंड पर यह अचानक रडार से गायब हो गया। यह इलाका ताइवान के काफी करीब है और यहां चीन के फाइटर जेट्स अक्सर उड़ान भरते हैं। यह UH60 हेलिकॉप्टर था। आमतौर पर इसे ब्लैक हॉक चॉपर कहा जाता है। इसे अमेरिका से खरीदा गया था।  इसमें 10 लोग थे। 8 सैनिकों के अलावा 2 पायलट बताए गए हैं। इस हेलिकॉप्टर पर एक आर्मी कमांडर भी मौजूद था ।जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा- हमारी नेवी और कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉफ्टर की तलाश कर रहे हैं। पहली कोशिश है कि किसी तरह इस पर सवार सभी सैनिकों को हर कीमत पर बचाया जाए। बाकी मामलों पर चर्चा बाद में भी की जा सकती थी। इस चॉपर ने मायोकोजिमा एयरबेस से उड़ान भरी थी। करीब 13 मिनट बाद इसका कम्युनिकेशन टूट गया। चंद मिनट बाद ही यह रडार से भी गायब हो गया। 

सम्बंधित ख़बरें