जिनपिंग एक बार फिर चीन के राष्ट्रपति बने

जिनपिंग एक बार फिर चीन के राष्ट्रपति बने

नई दिल्ली  [ महामीडिया]: चीन की पार्लियामेंट नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल को तीसरी बार बढ़ा दिया। जिनपिंग का तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव 2952 वोटों से पार्लियामेंट में पास हुआ। कम्युनिस्ट पार्टी के किसी एक नेता ने भी उनके खिलाफ वोट नहीं किया। शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के बाद अब वो अपने भरोसेमंद ली कियांग को चीन का प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री बनाएंगे।
चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही डिफेंस बजट पर घोषणा की थी। चीन अपनी रक्षा पर साल 2023 में 18 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। यह भारत के डिफेंस बजट से लगभग 3 गुना ज्यादा है। 

सम्बंधित ख़बरें