नवाज शरीफ चार साल बाद लौटे पाकिस्तान

नवाज शरीफ चार साल बाद लौटे पाकिस्तान

नई दिल्ली (महामीडिया):  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद आज अपने देश लौट गए हैं। चार साल तक विदेश में रहने के बाद शरीफ शनिवार दोपहर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। नवाज शरीफ इस्लामाबाद लौटे तो उनके स्वागत के लिए पूर्व कानून मंत्री आजम तरार और पीएमएल-एन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस्लामाबाद से आज ही नवाज शरीफ लाहौर जाएंगे। यहं मीनार-ए-पाकिस्तान पर शाम 5 बजे नवाज शरीफ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नवाज शरीफ को 2018 में अदालत ने चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया था। 2019 में अदालत ने उनको जेल से ही इलाज के लिए विदेश की मंजूरी दी थी। इसके बाद गिरफ्तारी के डर से शरीफ पाकिस्तान से बाहर थे। कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिलने के बाद वो वापस लौटे हैं।

पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने से पहले दुबई हवाई अड्डे पर शरीफ ने अपने भविष्य के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि वह सब कुछ अल्लाह पर छोड़कर पाकिस्तान जा रहे हैं। शरीफ ने पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुल्क के हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए हैं। यह सब देखकर मुझे दुख होता है कि हमारा देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है। पाकिस्तान में लोग समस्या से जूझ रहे हैं। यह देखना पीड़ादायक है लेकिन उम्मीद है कि हम हालात सुधार सकते हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें