जापान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया कानून

जापान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया कानून

भोपाल [ महामीडिया] जापान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नया बिल संसद में पेश किया गया है। अगर ये बिल पास होकर कानून बनेगा तो जापान में स्कर्ट या दूसरे कपड़ों में महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो लेने पर दोषी पाए गए व्यक्ति को तीन साल तक की जेल और लाखों रुपए के जुर्माने की सजा भुगतनी होगी। यह बिल पब्लिक डिमांड पर संसद में लाया गया है।इस बिल को लाने का मकसद अपस्कर्टिंग जैसे महिलाओं से जुड़े अपराधों को रोकना है। बिल में अपस्कर्टिंग रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जमानत की सख्त शर्तें लागू होंगी। उसके तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त करने के बाद उसकी फोरेंसिक जांच होगी। कोर्ट में सुनवाई होगी। इसमें सभी रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी। अपराध साबित होने पर कम से कम तीन साल सजा और 18 लाख रुपए जुर्माना होगा। जुर्माना न भरने की सूरत में एक साल सजा और काटनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें