अमेरिका ने निकारागुआ के 100 अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया

अमेरिका ने निकारागुआ के 100 अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया

भोपाल ( महामीडिया) अमेरिका के विदेश विभाग ने निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार का समर्थन करने के लिए मध्य अमेरिकी देश के 100 से अधिक अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगा दी है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहां की उनके कार्यालय ने ‘‘निकारागुआ के उन 100 अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाने के लिए कदम उठाए हैं जिन्होंने निकारागुआ के नागरिकों के मानव अधिकारों का दमन किया और लोकतंत्र को कमजोर किया।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘हम सरकार से बिशप रोलैंडो अल्वारेज तथा अनुचित तरीके से हिरासत में लिए सभी लोगों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की मांग करते हैं।’’ निकारागुआ सरकार के कटु आलोचक बिशप रोलैंडो अल्वारेज को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की कथित तौर पर मदद करने के लिए ओर्टेगा सरकार ने जेल में डाल दिया है। उन्हें 26 साल की सजा सुनायी गयी है।

 

 

सम्बंधित ख़बरें