विवाह पंचमी आज

विवाह पंचमी आज

भोपाल (महामीडिया )भारत की गंगा जमुनी विरासत में विवाह पंचमी का खास महत्व है। विवाह पंचमी भगवान श्रीराम और मां सीता जी के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाई जाती है। इसलिए प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार विवाह पंचमी आज 17 दिसंबर को है। इस दिन भगवान श्रीराम विवाह का पूजन करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। संपूर्ण देश में विवाह पंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान राम एवं माता सीता के अगाध श्रद्धा के प्रति भारतीय जनमानस की यह एक अविरल धारा है। भारत के सांस्कृतिक मूल्यों एवं धार्मिक परंपराओं के बीच यह अनोखा समन्वय अन्यत्र दिखाई नहीं पड़ता। किंतु पावन भूमि भारत में इसकी सुगंध सर्वत्र महसूस की जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें