तीन विशेषज्ञों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

तीन विशेषज्ञों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली (महामीडिया): अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार इस साल डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया है। पुरस्कार देने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति ने कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों ने किसी देश की समृद्धि के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को रेखांकित किया है।

गौरतलब है कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर शोध के लिए दिया जाता है। नोबेल समिति ने कहा कि खराब कानून शासन वाला समाज और जनसंख्या का शोषण करने वाली संस्थाएं विकास या बेहतर बदलाव नहीं लाती हैं। पुरस्कार विजेताओं के शोध से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है। समाचार एजेंसी के अनुसार ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं। वहीं रॉबिन्सन, शिकागो विश्वविद्यालय में अपना शोध करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें