
आज अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस
भोपाल( महामीडिया) आज 20 जुलाई को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य इस विषय में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। चंद्रमा के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके और वह इसका उपयोग खगोल विज्ञान की जागरूकता के संदर्भ में कर सकें यही इस दिवस को मनाने का एक प्रमुख उद्देश्य है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस भारत सहित दुनिया के विविध देशों में बड़े ही उत्साह एवं गरिमा पूर्ण ढंग से मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के दिन विभिन्न वैज्ञानिक संगठनों, प्रयोग शालाओं में विविध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन खगोल विज्ञान में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को विशेष तौर पर आमंत्रित करके न केवल विषय की जागरूकता को बढ़ाया जाता है बल्कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनके अपने योगदान को रेखांकित करते हुए सम्मानित भी किया जाता है। जहां तक भारत का संदर्भ है भारत में सूर्य और चंद्रमा केवल खगोलीय विषय वस्तु नहीं है बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी सूर्य एवं चंद्रमा का अपना एक विशिष्ट महत्व है। इसलिए भारत के आध्यात्मिक पक्ष में सूर्य एवं चंद्रमा की उपयोगिता एवं भारतीय काल गणना के संदर्भ में उनकी उपयोगिता को विशिष्ट तौर पर रेखांकित किया जाता है।