नवीनतम
भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील के आसार
नई दिल्ली (महामीडिया): भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने के आसार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की चुनिंदा वस्तुओं पर लगने वाला 50% टैरिफ घटकर 15% हो सकता है। ट्रेड डील से जुड़े सूत्रों के अनुसार ऊर्जा और कृषि सेक्टर वार्ता की टेबल पर सबसे अहम हैं। भारत इनमें कुछ रियायत दे सकता है।
अमेरिकी वार्ताकार दावा कर रहे हैं कि भारत धीरे-धीरे रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी ला सकता है। साथ ही, अमेरिका से नॉन जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) मक्का और सोयामील के लिए बाजार को खोल सकता है।
भारत का मानना है कि तेजी से बढ़ी घरेलू पोल्ट्री, डेयरी और एथेनॉल इंडस्ट्री में अमेरिकी उत्पाद खप जाएंगे। भारतीय किसानों के हित भी प्रभावित नहीं होंगे। अभी भारत सालाना लगभग 5 लाख टन मक्का अमेरिका से आयात करता है।