ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर आठ साल बाद चीन पहुँचे
मुंबई [महा मीडिया] आठ साल के लंबे अंतराल के बाद ब्रिटेन का कोई प्रधानमंत्री चीन पहुंचा हैं। इससे पहले 2018 में तत्कालीन ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे चीन पहुंची थी। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि ब्रिटेन चीन रिश्तों में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। ऐसे समय में जब ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था दबाव में है और अमेरिका के साथ रिश्तों में तल्खी दिख रही है स्टारमर की यह चीन यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।