ट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले करने का आरोप लगाया

ट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले करने का आरोप लगाया

नई दिल्ली (महामीडिया): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाते हुए इस कथित कार्रवाई को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया जबकि तेहरान ने इस आरोप को ‘‘निराधार’’ करार दिया।
इस सप्ताह ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए थे। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘भारतीय जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलते समय उन पर कल रात किया गया (ईरान का) ड्रोन हमला बिल्कुल अस्वीकार्य है।’’इसी पोस्ट में ट्रंप ने ईरान पर उस शांति समझौते की शर्तें मीडिया को लीक करने का भी आरोप लगाया, जिनका वार्ता में चर्चा किए जा रहे मुद्दों से कोई संबंध नहीं है। ईरान ने ट्रंप के आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया।
 

सम्बंधित ख़बरें