उज्जैन सिंहस्थ के लिए पंवासा में नया स्टेशन बनकर तैयार

उज्जैन सिंहस्थ के लिए पंवासा में नया स्टेशन बनकर तैयार

भोपाल [ महा मीडिया]
उज्जैन सिंहस्थ 2028 में उज्जैन प्रशासन और पुलिस के साथ ही रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती भीड़ को कंट्रोल करना होगी। रेलवे ने मुख्य स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को कम करने के लिए पंवासा में नए रेलवे स्टेशन पर काम जारी है। इसमें प्लेटफार्म निर्माण के साथ उसमें अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
सिंहस्थ के दौरान कई ट्रेनों को यहीं रोक दिया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु मक्सी रोड से उज्जैन शहर में पहुंच सकेंगे। अनुमान है कि उज्जैन सिंहस्थ में शामिल होने देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। पंवासा स्टेशन से आगर, गरोठ, इंदौर, देवास और मक्सी रोड पर श्रद्धालुओं को कनेक्टिविटी मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें