चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारियां
मैहर [ महामीडिया] सूर्य की उपासना के महापर्व छठ को लेकर अभी से तैयारियां आरंभ हो गई हैं। पूजा घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही रंग रोगन लगाने का कार्य होने लगा है। पूजा घाटों पर श्रद्धालु वेदिकाएं बनाकर अपना स्थान सुरक्षित करने में भी लग गए हैं। चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत इस वर्ष 13 नवंबर 2026 से हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में छठ महापर्व को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आरंभ इस वर्ष 13 नवंबर यानी शुक्रवार से होगा। इसके पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रती महिलाएं 14 काे खरना की रस्म पूरी करेंगी। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 16 को भोर से ही तालाबों, नदियों आदि में भाेर से ही खड़े रहकर महिलाओं द्वारा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।