नवीनतम
उत्तर कोरिया ने टेस्ट की एआई-बेस्ड टॉरपीडो का सफल परीक्षण
नई दिल्ली (महामीडिया: उत्तर कोरिया ने लक्ष्य का पता लगाकर उसकी ओर बढ़ने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल करने वाली एक नयी टॉरपीडो प्रणाली का सफल परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि इस प्रणाली का बृहस्पतिवार को परीक्षण किया गया। एजेंसी ने बताया कि इस हथियार प्रणाली का नाम ‘जैम-2.0’ है और यह बेहद तेज गति से चलने वाली और सटीक निशाना लगाने में सक्षम टॉरपीडो प्रणाली है। एजेंसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि इसमें कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल किस तरह किया गया है।