मोदी ने ग्रीन ट्रिब्यूनल मोबाइल एप लांच किया
जयपुर [ महा मीडिया]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत से आधा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गंभीर पर्यावरणीय और जलवायु चुनौतियों पर संवाद करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन ट्रिब्यूनल मोबाइल एप लांच किया । यह पहल न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटल और अधिक सुलभ बनाने के लिए शुरू की गई है।