भोपाल में आज रात्रि दुर्गा विसर्जन चल समारोह

भोपाल में आज रात्रि दुर्गा विसर्जन चल समारोह

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। अब तक छोटी-बड़ी 883 प्रतिमाएं विसर्जित की जा चुकी हैं। बुधवार को झांकियों के चल समारोह निकलेंगे जो रात तक चलेंगे। सुबह 9 बजे से प्रमुख घाटों पर विसर्जन शुरू होगा जबकि रात 8 बजे से शहर में चल समारोह निकलेंगे। पुराने शहर में शाम 5 बजे से कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू होंगे। भारी वाहनों को सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें