एचडीएफसी बैंक में गोपनीय जानकारी लीक
भोपाल [ महामीडिया]
एचडीएफसी बैंक में गोपनीय जानकारी बाहर जाने का मामला आया है। आंतरिक जांच में दो वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कारोबार की गोपनीय रणनीतियां और बाजार को प्रभावित कर सकने वाली संभावित संवेदनशील जानकारी बाहरी लोगों को देने के सबूत मिले हैं। बैंक अब यह जांच रहा है कि इस जानकारी का गलत उपयोग हुआ या नहीं।देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने आंतरिक समीक्षा जारी होने की पुष्टि की है।