नवीनतम
स्टेट बैंक के चार हजार ग्राहकों का डेटा लीक
भोपाल [ महा मीडिया] स्टेट बैंक के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर पहुंचने का मामला सामने आया है। बैंक ने आशंका जताई है कि कुछ ग्राहकों का डेटा बिना अनुमति के सार्वजनिक हुआ है। शुरुआती जांच में हजारों ग्राहकों से जुड़ी जानकारी की पहचान हुई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि डेटा कहां से आया और वास्तव में कितनी जानकारी लीक हुई है। बैंक ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही बताया है कि उसकी सामान्य बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। स्टेट बैंक के करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक हुआ है।