पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष पहुंचा
मुंबई [महामीडिया]
पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री मोहम्मद ज़ीशान अली बुधवार 25 नवंबर को चीन के शेनझोउ-24 मिशन के तहत अंतरिक्ष में पहुंचे और चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन में पहुँचें । यान सफलतापूर्वक तियांगोंग स्पेस स्टेशन से जुड़ गया हैं। मोहम्मद ज़ीशान अली ऑर्बिट में जाने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक और चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बने हैं। मिशन में उनके साथ चीन के दो अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी शामिल हैं।