नवीनतम
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस कल
मैहर( महा मीडिया) कल 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। भारत सहित विश्व के कई राष्ट्रों में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने के लिए इस दिवस को प्रमुखता के साथ मनाया जाता है। तमाम कानूनी प्रयासों एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्थाओं के अनुरूप आज तक आधी आबादी अर्थात महिलाओं को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। भ्रष्ट एवं निकम्मी व्यवस्था आज भी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रमुख बाधा बनकर उभर रही है सिर्फ इतना ही नहीं महिलाओं के संसाधनों का दुरुपयोग फर्जी संस्था एवं कंपनीयों द्वारा किए जाने के कारण महिलाओं के विरुद्ध हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है जिससे निजात पाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाने की आवश्यकता पड़ती है। वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति से लेकर राजनीतिक शीर्ष पदों पर महिलाओं को रोकने के लिए तरह-तरह के राजनीतिक षड्यंत्र आज भी कई देशों में सक्रिय हैं।