म.प्र.की लाडली बहनों को राशि तेरह नवंबर को जारी होगी

म.प्र.की लाडली बहनों को राशि तेरह नवंबर को जारी होगी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.की लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की  किस्त 13 नवंबर को जारी की जाएगी। यह राशि सिंगल-क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर होगी। योजना के तहत नियमित रूप से ₹1,500 प्रति माह दिए जाते हैं और भाई दूज (11 नवंबर) के मौके के चलते चर्चा है कि इस बार शगुन के साथ राशि में बदलाव या ₹1,750 तक आने की संभावना जताई जा रही है हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव पिकोरे, शिवपुरी से राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें